Porsche की नई Panamera कार, खूबसूरती में चार चांद लगाते है इसके फीचर्स

Porsche Panamera

New Porsche Panamera: लक्जरी कार निर्माता कंपनी पॉर्शे ने भारत में नई पनामेरा (Panamera) को लॉन्च किया है। तीसरी पीढ़ी की इस नई पॉर्शे पनामेरा (Porsche Panamera) को 1.78 करोड़ रुपये की शुरुआती कीमत पर उतारा गया है। अब कंपनी ने इसकी डिलीवरी भी शुरू कर दी है। क्योंकि ग्लोबल लेवल पर लॉन्च होने के दौरान ही भारत में भी इसकी बुकिंग शुरू हो गई थी।

New Porsche Panamera में मिलते हैं आधुनिक फीचर्स

आपको नई पॉर्शे पनामेरा (Porsche Panamera) में रिटेन की हुई डिजाइन लैंग्वेज ही दिखाई देती है। कंपनी ने इसमें कई ऑप्शनल फीचर्स दिए हैं। इसमें आपको ऑप्शनल 10.9 इंच की फ्रंट पैसेंजर डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा इसमें 12.3 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, 8-वे एडजस्टेबल सीट्स, पार्किंग असिस्टेंस और वायरलेस फोन चार्जिंग जैसे स्टैंडर्ड फीचर्स भी आते हैं।

New Porsche Panamera का इंजन

भारत मे आने वाली नई पॉर्शे पनामेरा (Porsche Panamera) में केवल 2.9-लीटर टर्बोचार्ज्ड V6 इंजन लगाया गया है। जिसकी क्षमता 353bhp का अधिकतम पावर और 500Nm का पीक टॉर्क पैदा करने की है। इसके इंजन को 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इसमें आपको 272 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड मिलती है। वहीं इसकी क्षमता महज 5.2 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार हासिल करने की है।

आपको बता दें कि ग्लोबली पॉर्शे पनामेरा (Porsche Panamera) का हाइब्रिड वर्जन और V8 वर्जन भी आता है। लेकिन कंपनी ने इसे भारत मे नहीं उपलब्ध कराया है। हालांकि अगर आप चाहें तो इन्हें बाहर से इम्पोर्ट करा सकते हैं। पॉर्शे कंपनी ने साल 2023 में अपनी कुल 914 कारों को सेल किया था। यह कंपनी की भारत मे किसी भी साल में हुई सबसे ज्यादा सेल है। कंपनी की सेल्स में 17 प्रतिशत की ग्रोथ हुई है। कंपनी ने अपनी 113 टायकन की डिलीवरी साल 2023 में कई है। जो सबसे अधिक है।

Open App
Follow