नई दिल्ली – बहुत सारे लोगों को यह चाहिए कि उनका दांत साफ मजबूत और चमकता हुआ रहे, लेकिन उनके रोजमर्रा के आदतों के चलते उनके दांतो पर भी इसका प्रभाव पड़ता है। ऐसे में लोगों को अपने दांतो को लेकर जरूरी सावधानी बरतनी चाहिए जब कोई इंसान हंसता है तो सबसे पहले उसकी हंसी और दांत उसके चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। दातों की केयर करना भी बहुत जरूरी है नहीं तो उसमें कैविटी हो सकती है। ब्रश करने से लेकर दांतो से जुड़ी इन आदतों पर सुधार लाना बहुत महत्वपूर्ण है। लोगों के अनजाने में की गई इन गलतियों से उन्हें बाद में पछताना पड़ सकता है, आइए जानते हैं कि किन चीजों से सावधानी बरतनी चाहिए –

 

यह भी पढ़ें- TVS का ऑफर मचा रहा गदर, दिवाली तक Jupiter की बस 10 हजार रुपये में करें खरीदारी

यह भी पढ़ें-  अगर चाहते हैं कभी न आये सड़क पर, तो मनी प्लांट लगाते वक्त रखें इन बातों का रखें ध्यान

 

कोल्ड ड्रिंक पीना बहुत से लोगों को खूब पसंद होता है, लेकिन कोल्ड्रींक का ज्यादा सेवन आपके पेट के साथ-साथ आपके दांतों के लिए अच्छा नहीं माना गया है। अगर आप कोल्ड ड्रिंक पीते वक्त उसे सीधा पीते हैं तो यह आपके दांत के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। इसके बजाय आप स्ट्रोक का इस्तेमाल करें। इससे आपके दांतों को नुकसान नहीं पहुंचेगा।

अक्सर लोगों को दांत मजबूत करने के लिए रोजाना ब्रश करने का सलाह दिया जाता है, लेकिन उन्हें साफ करने का सही तरीका मालूम नहीं होता है। जिसके चलते इसका उल्टा नुकसान उन्हें भुगतना पड़ता है। ऐसे में कभी भी जोर से ब्रश नहीं करना चाहिए इससे मुंह में संक्रमण हो सकता है। गोल घुमा कर बिना दबाव के साथ ही ब्रश करना चाहिए।

धूम्रपान शरीर के लिए हानिकारक होता है लेकिन इसका संबंध दातों से ही भी है। यह दांतों को भी ज्यादा नुकसान पहुंचाता है धूम्रपान करने से दांतों में फ्लेक जमने की आशंका बढ़ जाती है, जिससे मसूड़े खराब हो जाते हैं।

बर्फ- कभी भी दांत में बर्फ को नहीं चबाना चाहिए। इससे दांत कमजोर होते हैं और सेंसटिविटी की भी समस्या बढ़ जाती है।

नाखून चबाने की आदत भी बहुत बुरी होती है इसलिए अगर आपकी आदत नाखून चबाने की है तो इससे आपके दांत में दरार पड़ने लगते हैं, जिसके कारण मुंह में कीटाणु जम जाते हैं। इसलिए आपको नाखून चबाने की आदत को भी तौबा तौबा करना चाहिए।

As a contributing author for TimesBull, I bring a wealth of expertise and passion to every piece I write. With a background in journalism and a keen interest in a diverse array of subjects, I strive to...