नई दिल्ली -आपने बहुत से खाना बनाने वाले को देखा होगा कि झटपट और आसान तरीकों और ट्रिक से जल्दी खाना बना लेते हैं और कम समय में भी उनका खाना काफी स्वादिष्ट और लाजवाब बनता है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि छोटे-छोटे कुकिंग हैक्स और टिप्स का पता होना। जिनसे उनका खाना बहुत कम समय में ज्यादा स्वादिष्ट बनता है। अगर आप भी ऐसे स्मार्ट कुकिंग टिप्स के बारे में जानना चाहते हैं तो यह आज का यह लेख आपके लिए ही है।
- Karwa Chauth Mehndi Design : इस करवाचौथ पति का दिल जीतने के लिए लगवाएं ये मेहंदी, डिजाइन देख पति को आएगा प्यार
- Karwa Chauth 2022: करवा चौथ से जुड़े ये फैक्ट सुनकर महिलाएं हुईं परेशान, शायद आप नहीं जानते होंगे
कड़ी को ज्यादा स्वादिष्ट कैसे बनाएं
कड़ी को ज्यादा स्वादिष्ट बनाने के लिए आप कढ़ी बनाने के बाद इसमें जीरा, सुखी लाल मिर्च, कसूरी मेथी और धनिया का तड़का लगाएं इससे कड़ी का स्वाद आम कड़ी से ज्यादा बढ़ जाता है।
छोले का कलर रेस्टोरेंट जैसे कैसे करें अगर आपको रेस्टोरेंट्स जैसा छोले का रंग चाहिए तो आप छोले को उबालते वक्त इसमें दो टि बैग्स डाल दीजिए इससे छोले का रंग और स्वाद दोनों रेस्टोरेंट जैसा हो जाएगा।
ज्यादा स्पंजी रसगुल्ला कैसे बनाएं – ज्यादा स्पंजी रसगुल्ला बनाने के लिए चासनी में जब रसगुल्ला फूलने लगे तो बीच-बीच में एक दो चम्मच पानी डालें इससे रसगुल्ले ज्यादा सॉफ्ट और स्पंजी बनते हैं।