Weather Forecast: बादलों की गरज से कांपेगी धरती, इन राज्यों में झमाझम बारिश की चेतावनी

Avatar photo

By

Vipin Kumar

Weather Forecast: भारत के अधिकतर हिस्सों में इन दिनों मौसम का मिजाज तेजी से रंग बदलता जा रहा है, जिससे कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी का दौर देखने को मिल रहा है। पहाड़ों पर अभी भी बर्फबारी से हालात खराब हैं, जिससे तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। देश की राजधानी दिल्ली सहित आसपास के हिस्सों में बीते दिन शुक्रवार को धूप खिली रही।

पश्चिमी यूपी में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिससे लोगों राहत मिलती दिख रही है। इसके अलावा पूर्वोत्तर राज्यों में मौसम का मिजाज बदलता जा रहा है, जिससे कहीं बारिश तो कहीं धूप खिली है। दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई इलाकों में बिजली की गरज के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है।

Also Read: The Rise of Smart Homes: Benefits and Challenges

इन इलाकों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

आईएमडी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में आज यानी 24 फरवरी को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक रहने की किए जाने की संभावना है। इसके अलावा शहर में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग की मानें तो 25 फरवरी को दिल्ली में बादलों का बसेरा रह सकता है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किए जाने की संभावना है।

Also Read: Live Betting on Cyber Sports via 1win

यूपी की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किए जाने की उम्मीद जताई गई है। राजधानी लखनऊ में आज आसमान साफ रहने की संभावना है। आगामी दिनों में लखनऊ में अधिकतम तापमान में बढ़त दर्ज की जा सकती है। दिल्ली एनसीआर के गाजियाबाद की बात करें तो न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किए जाने की संभावना है।

यहां होगी जमकर बारिश

आईएमडी के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की उम्मीद जताई गई है। इसके साथ ही पूर्वोत्तर भारत में छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश होने की संबावना है। इसी के साथ, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तट पर हल्की बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।

Also Read: Top 5 Budget Gaming Smartphones in 2024

पश्चिमी विक्षोभ के कारण यूपी में 26 और 27 फरवरी को बारिश की संभावना है। 24 से 27 फरवरी के दौरान अरुणाचल प्रदेश में बारिश के साथ बर्फबारी की उम्मीद बनी हुई है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश दर्ज की जा सकती है। 24 फरवरी को तेलंगाना, दक्षिण छत्तीसगढ़ और पड़ोसी ओडिशा के तमाम इलाकों में बारिश हो सकती है। पहाड़ों पर लगातार बारिश और बर्फबारी दर्ज की जा सकती है। इसका असर मैदानी हिस्सों में देखने को मिल सकता है।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow