Sunita Baby Dance Video: सपना चौधरी के धमाकेदार डांस और गानों के तो आप दीवाने होंगे ही, लेकिन आजकल हरियाणा में एक और डांसर खूब धूम मचा रही हैं। इनका नाम है सुनीता बेबी, और इनके ठुमके और अदाएं देखकर लोग खूब सीटियां बजा रहे हैं! सपना चौधरी के वीडियो की तरह ही सुनीता बेबी के डांस वीडियो भी इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहे हैं और लोग इन्हें खूब पसंद कर रहे हैं।
सुनीता बेबी सिर्फ अपने डांस से ही इंटरनेट पर सनसनी नहीं मचा रही हैं, बल्कि उनकी अदाएं भी लोगों का दिल जीत रही हैं। सपना चौधरी की तरह ही इनके वीडियो पर भी लाखों व्यूज आ जाते हैं, जो इनकी बढ़ती हुई पॉपुलैरिटी का सबूत है।
सपना चौधरी के बाद अब सुनीता बेबी के रूप में फैंस को एक नई हरियाणवी डांसर मिल गई हैं। हाल ही में सुनीता बेबी का एक डांस वीडियो खूब वायरल हुआ है, जिसमें वो सपना चौधरी के हिट गाने ‘गोली चल जावेगी’ पर जबरदस्त डांस करती हुई नजर आ रही हैं।
सुनीता बेबी का अनोखा डांस देखकर उनके फैंस खुशी से झूम रहे हैं। इस वीडियो को यूट्यूब पर Deshi Haryanvi नाम के चैनल ने अपलोड किया है।
सुनीता बेबी की लोकप्रियता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि उनका हर नया डांस वीडियो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर छा जाता है। अपने डांस के दम पर सुनीता बेबी ने इंटरनेट पर अपनी एक अलग पहचान बना ली है। पिछले कुछ सालों में उन्होंने हरियाणा में अपनी खास जगह बना ली है।
यूट्यूब पर सुनीता बेबी के कई ऐसे वीडियो मौजूद हैं जिनमें उन्होंने शानदार डांस किया है। लोग उनके डांस वीडियो को बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं। सुनीता बेबी, सपना चौधरी के स्टाइल में गदर डांस करके महफिल लूट लेती हैं।